भाजपा ने देशवासियों को दिखाया विकसित भारत का झूठा सपना : सोनाल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने देशवासियों को दिखाया विकसित भारत का झूठा सपना : सोनाल


रांची, 23 नवंबर (हि.स.)। देश को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने वाली भाजपा को झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक नहीं है। भाजपा ने विकसित भारत 2047 का सिर्फ देशवासियों को झूठा सपना दिखाया है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में अब तक कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के छात्र, किसान और युवाओं के लिए पिछले 12 वर्षों के दौरान कोई भी ठोस नीति धरातल पर नहीं दिखी। वहीं देश के लोगों को धार्मिक और जातीय संघर्ष में उलझा कर भाजपा अपना राजनीतिक अस्तित्व मजबूत करने में लगी रहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में भारत असुरक्षा की भावना से गुजर रहा है। यह सवाल भाजपा नेताओं को अपने शीर्ष नेतृत्वल से पूछना चाहिए जिन्होंने संसाधनों का बंटवारा राज्यों के बीच असमान तरीके से किया। इससे राज्यों के विकास में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782190 Articles

Share this story