भाजपा प्रदेश कार्यालय में 20 से 22 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सौदान सिंह
Oct 18, 2026, 18:03 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह अपने झारखंड प्रवास के दौरान 20, 21 और 22 अक्टूबर को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौदान सिंह निर्धारित तिथियों में प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन तिथियों में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं।----------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

