कांग्रेस ने अपने शासनकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए : रीता

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने अपने शासनकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए : रीता


देवघर, 29 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी की ओर महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन से पार्टी कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया मौजूद रहीं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रीता चौरसिया ने कांग्रेस-झामुमो गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) का विरोध कर गठबंधन ने देश की महिलाओं का अपमान किया है और उनके अधिकारों को रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस व्यवहार को कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने अपने लंबे शासनकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गईं।

चौरसिया ने उज्ज्वला योजना, घर-घर शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मातृत्व अवकाश को 12 से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने, मुद्रा लोन, स्टैंड अप इंडिया और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के जरिए संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन विपक्षी गठबंधन इसके विरोध में खड़ा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति अब इसका जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री सुनीता सिंह, अभयानंद झा, सुलोचना देवी, अलका सोनी, मंजू पासवान, प्रेमलता बरनवाल, लक्ष्मी देवी, संध्या कुमारी, मौसमी मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story