भाजपा की राजनीतिक दुकानदारी छात्रों के आंदोलन के समापन के साथ हुई बंद : सोनाल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की राजनीतिक दुकानदारी छात्रों के आंदोलन के समापन के साथ हुई बंद : सोनाल


रांची, 19 अगस्त (हि.स.)। झारखंड भाजपा एक बार पुनः बेरोजगार हो गई। धर्म, जाति, घुसपैठ, छात्र आंदोलन जैसे मुद्दे झारखंड में हाथ से फिसलने के बाद अब भाजपा नई दुकान की तलाश में निकल पड़ी है। भाजपा की राजनीतिक दुकानदारी छात्रों के आंदोलन के समापन के साथ ही बंद हो गई।

यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने छात्रों के आंदोलन के समापन की घोषणा के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र आंदोलन की समाप्ति से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू को सदमा पहुंचा है। सीबीआई जांच के बहाने सरकार को अस्थिर करने की उनकी मंशा पर तुषारापात हो गया। आंदोलनकारी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और उनके आंदोलन को बदनाम करने, हाईजैक करने की पूरी कोशिश आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपाइयों ने की थी, लेकिन छात्रों के संयम और संवेदनशीलता के चलते अपने कुत्सित चाल में भाजपा कामयाब नहीं हो सकी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story