बाबा साहेब की जयंति पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
बाबा साहेब की जयंति पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि


देवघर, 14 अप्रैल (हि.स.)। डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देवघर जिला इकाई ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर जिला महामंत्री अभय आनंद झा ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी ओर से बनाए गए संविधान से आज देश के सभी वर्गों को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की सोच थी कि देश के हर नागरिक को उसके मौलिक अधिकार मिले और आज उसी का परिणाम है कि सभी तबकों के लोग समान रूप से जीवन यापन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, दिवाकर गुप्ता, पंकज सिंह भदोरिया, अलका सोनी, सुलोचना देवी, मीना झा, सोना धारी झा, लक्ष्मी देवी, रमेश राय, नीरज प्रकाश, संतोष मुर्मू, ललन यादव, सौरभ राय, अभिजीत मुखर्जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story