भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 14 को

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 14 को


रांची, 12 जनवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। वर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले एक वर्ष से झारखंड में भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता अभियान के साथ बूथ समिति, मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है। अब संगठन पर्व के अंतिम चरण में आगामी 13 और 14 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का चुनाव होगा और पार्टी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने राज्य चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को नियुक्त किया है।

इसे लेकर जुएल उरांव सोमवार की देर शाम रांची पहुंचे। वर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का नामांकन होगा। दोपहर 2 बजे 3 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी। शाम 5 बजे तक इसी दिन नामांकन वापसी भी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी की दोपहर 2 बजे हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के नामों की विधिवत घोषणा होगी। यदि प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र स्वीकृत होने की स्थिति में मतदान कराए जाएंगे। इस प्रकार 14 जनवरी को भाजपा झारखंड के संगठन पर्व का विधिवत समापन होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story