भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 07 मई को पहुंचेंगे रजरप्पा
Jun 4, 2026, 20:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 04 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रामगढ़ के दौरे पर आनेे वाले हैं। 07 मई को वे रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
झारखंड प्रवास के दौरान सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में उनके स्वागत की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। इस कार्यक्रम के निमित्त भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला सहित पार्टी के पदाधिकारी गुरुवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर परिसर के अलावा कुछ प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

