भाजपा नगर समिति की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नगर समिति की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा


देवघर, 09 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नगर समिति, देवघर की मासिक बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत जनसंघ के प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।

बैठक में संजीव जावाड़े, बाबू सोना श्रृंगारी, मनोज मिश्रा, मुकेश पाठक, धनंजय खवाड़े, बिट्टू पांडे, राजीव रंजन, कृष्ण गुप्ता, राकेश झा, निरंजन ठाकुर, राज कुमार केसरी, राकेश सिंह, दीनबंधु परिहस्त सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story