भाजपा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यक्रमों पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यक्रमों पर चर्चा


देवघर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक अंजुला मेंशन में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में बीते महीने के पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। साथ ही जिला से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रत्येक महीने बैठक आयोजित कर बीते महीने के कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की जाती है। उन्होंने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने एवं पार्टी की ओर से सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।

बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर जिला पदाधिकारियों से लेकर मंडल स्तर, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों के सुचारू एवं सरल संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नवरात्र और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759730 Articles

Share this story