भाजपा कैंट मंडल की मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कैंट मंडल की मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर


रामगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा कार्यालय में सोमवार को मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो और कैंट मंडल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया।

बैठक में पिछले एक माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही सेवा माह के तहत आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विचार-विमर्श किया।

मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. संजय सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव पामदत्त, दीपक सोनकर, शशि शेखर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनीता सिंह, संतोष शाह, विजेंद्र मुंडा, मंडल मंत्री अमित ठाकुर, निशा सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी सुदीप मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोशन जायसवाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story