भाजपा नेता कामेश्वर पांडे का निधन, टंडवा में शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेता कामेश्वर पांडे का निधन, टंडवा में शोक की लहर


चतरा, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन के आंदोलनकारी कामेश्वर पांडे के आकस्मिक निधन से टंडवा प्रखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्ज्वल दास और पूर्व विधायक किशुन दास सहित कई जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

राहम गांव निवासी कामेश्वर पांडे मंगलवार शाम गांव में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह से घर लौटने के बाद सोने चले गए थे। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story