लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा : आलोक

WhatsApp Channel Join Now
लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा : आलोक


रांची, 05 मार्च (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बिहार के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर आलोचना करते हुए कहा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमला हो रहा है।

उन्होंने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व में बिहार के जनादेश का अपमान किया जा रहा है और लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

दूबे ने कहा कि बिहार में जिस तरह की राजनीतिक स्थिति बनाई गई है, उससे साफ दिखाई देता है कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी नैतिक सीमा को पार करने को तैयार है। जनता ने जिस विश्वास के साथ अपना मत दिया था, आज उसी जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे आम लोगों में आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story