भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की रची साजिश : राजद

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की रची साजिश : राजद


रांची, 05 मार्च (हि.स.)। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक राजनीतिक छल के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाने की साजिश रची है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से पटाने की साजिश भाजपा आज से नहीं, बल्कि लंबे दिनों से रच रही थी और आखिरकर भाजपा ने उन्हें अपने चंगुल में फंसा ही लिया।

मनोज कुमार ने कहा कि इस संबंध में पार्टी के नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव नीतीश कुमार को अगाह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के तहत इतना मानसिक दबाव बनाया कि नीतीश कुमार पद छोड़ने पर विवश हो गए। बिहार की जनता की ओर से चुनी हुई सरकार के मुखिया को प्रेशर पॉलिटिक्स के जरिए जबरन पद से हटाना काफी अन्यायपूर्ण है और बिहार की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब-जब किसी दल को अपने साथ रखकर राजनीति की है तब तब उस दल को बर्बाद करने की साजिश रची है। इसमें शिवसेना और हरियाणा के ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल चौटाला का नाम शामिल है जिसे भाजपा ने खत्म करने का प्रयास किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story