पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर भाजपा ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर भाजपा ने जताया शोक


रामगढ़, 19 नवंबर (हि.स.)। हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर भाजपा रामगढ़ जिला परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन समाज और राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन एवं समाज को मजबूत बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा ने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन और समाज के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री इला रानी पाठक, रंजन सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो सहित भाजपा रामगढ़ जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story