भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस, झंडाेत्तोलन कर गाया वंदे मातरम

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस, झंडाेत्तोलन कर गाया वंदे मातरम


देवघर, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत झंडाेत्तोलन के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंंद्रनाथ त्रिपाठी मौजूद थे।

नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर निरंतर विकास और राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने डॉ दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग, समर्पण और विचारों की बदौलत जनसंघ रूपी छोटा पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पार्टी उनके मार्गदर्शन में देश के चारों दिशाओं में निरंतर विस्तार कर रही है और जनविश्वास प्राप्त कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व विधायक नारायण दास, दिवाकर गुप्ता, बबलू पासवान, संतोष पासवान, रीता चौरसिया, विजया सिंह, सचिन सुल्तानिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story