अधिनियम का विरोध करने पर भाजपा ने फूंका विपक्ष का पुतला
रामगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से शुक्रवार को सुभाष चौक पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में मतदान करने वाले विपक्षी सांसदों का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसका विरोध कर विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। आजादी के 75 साल बाद महिलाओं को उनका हक मिलने जा रहा था, जिसे विपक्ष ने रोक दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह, राजू चतुर्वेदी ,कुंटू बाबू ,रंजन फौजी ,विजय जायसवाल, अनमोल सिंह, सहदेव ठाकुर, शीतल सिंह, राजीव पम्मदत, शशि शेखर सिंह, दीपक सोनकर ,सुबोध सिंह, महेश चौधरी, राजेश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

