बीआईटी मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव पैंथियन 26 का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
बीआईटी मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव पैंथियन 26 का उद्घाटन


रांची, 04 सितंबर (हि.स.)। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव पैंथियन 26 का उद्घाटन शुक्रवार को जीपी बिरला ऑडिटोरियम में भव्य समारोह के साथ हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहरी प्रशासन, नगर विकास विभाग की निदेशक नैंसी सहाय थीं।

समारोह में छात्र मामलों के डीन डॉ प्रवीण श्रीवास्तव और कुलपति ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नैंसी सहाय ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने व्यक्तित्व निर्माण के लिए चार सी जिज्ञासा, रचनात्मकता, साहस और चरित्र के विकास पर जोर दिया।

समारोह में संस्थान की एयरोस्पेस क्षेत्र की उपलब्धियों और स्काईरूट एयरोस्पेस के रॉकेट प्रक्षेपण अभियान में पूर्व छात्रों की भूमिका का उल्लेख किया गया।

औपचारिक कार्यक्रम के बाद कल्चरल फ्यूजन, जनजातीय नृत्य और एहसास ड्रामेटिक्स सोसाइटी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। बाहरी कलाकार की प्रस्तुति ने माहौल में और ऊर्जा भर दिया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना, रजिस्ट्रार डॉ राजेश जैन, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ चंचल कुमार मिश्रा और फैकल्टी को-कोऑर्डिनेटर डॉ पारितोष मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story