बीआईटी मेसरा की छात्रा ने धुर्वा डैम में कूदकर की खुदकुशी

WhatsApp Channel Join Now
बीआईटी मेसरा की छात्रा ने धुर्वा डैम में कूदकर की खुदकुशी


रांची, 19 मार्च (हि.स.)। रांची के धुर्वा डैम में कूदकर एक छात्रा ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। मृत छात्रा का नाम निमीशा झा है। मृत छात्रा पुंदाग इलाके के सेल सिटी में रहती थी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने इस मामले को लेकर परिवार वालों से बातचीत की है लेकिन खुदकुशी की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।

मृत छात्रा निमीशा झा बीआईटी मेसरा से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि कुछ दिनों से वह नाराज चल रही थी जिसके बाद धुर्वा डैम में कूदकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले को लेकर नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। लेकिन खुदकुशी की सही जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है।

पुलिस वालों ने परिवार वालों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि मृत छात्रा के पास से एक आईडी कार्ड बरामद हुआ जिसमें पता चला है कि छात्रा बीआईटी मेसरा में पढ़ाई कर रही थी। इस मामले को लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story