डॉ बीरेंद्र बने जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
डॉ बीरेंद्र बने जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के अध्यक्ष


रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। सत्य भारती सभागार में बुधवार को जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा विकास मंच का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंच की नई कार्यकारिणी गठित करते हुए सर्वसम्मति से रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को मंच का अध्यक्ष और स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एवं म्यूज़ियोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ संजय तिर्की को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

मौके पर बीरेंद्र महतो ने जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

समारोह में मंच की परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉ एचएन सिंह, डॉ करमचंद्र अहीर और डॉ केसी टुडू भी विशेष रूप से उपस्थित थेे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विकास मौर्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मंच के सचिव सुकेशी कर्मकार और विक्की मिंज, सत्यनारायण मुंडा, रोहित केरकेट्टा, शिवशंकर उरांव सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story