श्री सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष बने बिमल

WhatsApp Channel Join Now
श्री सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष बने बिमल


रामगढ़, 23 जून (हि.स.)। श्री सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 16 जून को संपन्न हुए चुनाव के बाद चुनाव समिति ने विजयी प्रत्याशियों के बीच पदों का आवंटन करते हुए नई टीम की घोषणा मंगलवार को की गई। संस्था के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर समाजसेवी बिमल बुधिया को सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में रोहित पंसारी को उपाध्यक्ष, मुरारी लाल अग्रवाल को महामंत्री, सुनील गोयल को सह मंत्री और मंदिर प्रभारी, अरविंद गोयल को कोषाध्यक्ष, मनोज मित्तल को भंडारी एवं नरेश अग्रवाल को सह भंडारी तथा धर्मशाला प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगदीश गोयल, उपकार अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बिमल बुधिया ने कहा कि पिछले कार्यकाल (2024-26) में मंदिर और धर्मशाला के सुंदरीकरण एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कई कार्य शुरू किए गए थे, लेकिन अभी भी कई योजनाएं अधूरी हैं। नई कार्यकारिणी के सहयोग से इन कार्यों को जल्द पूरा कर समाज को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना ही कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य है। समाज ने जिस विश्वास के साथ दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और युवाओं से लेकर वरिष्ठजनों तक सभी को एक सूत्र में जोड़ने का संकल्प दोहराया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अध्यक्ष बिमल बुधिया ने चुनाव समिति एवं समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से संस्था आने वाले दो वर्षों में धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story