अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल


रामगढ़, 18 मई (हि.स.)। रामगढ़ शहर के पटेल चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार रांची से गोमिया जा रहा बाइक संख्या (जेएच 09बीडी 8739) को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल युवक की पहचान गोमिया निवासी कृष्ण कुमार रविदास (37) के रूप में की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story