डिस्टलरी पुल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, युवक बाल-बाल बचा

WhatsApp Channel Join Now
डिस्टलरी पुल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, युवक बाल-बाल बचा


रांची, 22 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टलरी पुल के पास मंगलवार को खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, डिस्टलरी पुल के पास बाइक खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। घटना के समय बाइक सवार युवक मौके के पास ही मौजूद था और आग लगते ही सुरक्षित दूरी पर चला गया।

बाइक में आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से बाइक को काफी नुकसान हुआ। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर थाने में फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story