बिजुलिया दुर्गा पूजा समिति की कमान पुरानी कमेटी को, भव्य आयोजन का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
बिजुलिया दुर्गा पूजा समिति की कमान पुरानी कमेटी को, भव्य आयोजन का लिया संकल्प


रामगढ़, 26 अगस्त (हि.स.)। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बिजुलिया की बैठक बुधवार को शिव हनुमान जलाराम मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता बिट्टू सिंह चंडोक ने की, जबकि संचालन रंजन फौजी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पुरानी कमेटी को ही दुर्गा पूजा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।

समिति के पदाधिकारियों में विशाल भदानी को अध्यक्ष, अजीत गुप्ता को सचिव और तुलेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं आजाद सिंह, अमर सिंह, रंजन फौजी, अनिल शर्मा और प्रदीप सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य और आकर्षक तरीके से किया जाएगा। समिति ने इस बार पूजा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। आयोजन को लेकर तैयारियों को जल्द गति देने पर भी चर्चा हुई।

सदस्यों ने बताया कि समिति के अन्य नए पदाधिकारियों की घोषणा भी सभी की सहमति से जल्द की जाएगी। इसके बाद पूजा की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

बैठक में रंजन सिंह, आजाद सिंह, अजीत गुप्ता, प्रदीप सिंह, अनिल शर्मा, रंजन फौजी, छोटी शर्मा, तुलेश सिंह, एमपी सिंह, सैनी अंकित सिंह, परमजीत सिंह सैनी, गौतम सिंह, दीपक सिंह सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story