बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के लिए देवघर पहुंचे बिहार के मंत्री कुमार शैलेन्द्र

WhatsApp Channel Join Now
बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के लिए देवघर पहुंचे बिहार के मंत्री कुमार शैलेन्द्र


देवघर, 25 सितंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री और वॉलीबॉल संघ के संरक्षक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र शुक्रवार को देवघर पहुंचे। देवघर आगमन के दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर सारठ के समाजसेवी अशोक राय ने बुके भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल से जुड़े लोगों के साथ वॉलीबॉल के विकास को लेकर चर्चा हुई।

वही देवघर जिले में वॉलीबॉल की वर्तमान गतिविधियों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और खेल के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान समाजसेवी अशोक राय ने कहा कि मंत्री कुमार शैलेन्द्र शानदार व्यक्तित्व के धनी और बेहद मिलनसार हैं। उनसे पारिवारिक संबंध होने के कारण समय-समय पर मुलाकात होती रहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला स्तर पर एक भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है। इस आयोजन को सफल बनाने में मंत्री कुमार शैलेन्द्र का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।

इस अवसर पर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी एवं खेल जगत से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story