भुरकुंडा-गिद्दी दामोदर पुल का पुनर्निर्माण के लिए 17.93 करोड़ का टेंडर जारी
रामगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ और हजारीबाग जिले को जोड़ने वाले भुरकुंडा-गिद्दी दामोदर नदी पुल के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया। झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार ने शुक्रवार को नए पुल निर्माण के लिए 17 करोड़ 93 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दी है।
टेंडर जारी होने के साथ ही वर्षों से नए पुल की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। भुरकुंडा-गिद्दी को जोड़ने वाला मौजूदा पुल करीब 50 वर्ष पुराना है। समय के साथ यह पुल जर्जर हो चुका है। यह पुल रामगढ़ और हजारीबाग के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग होने के साथ-साथ कोयलांचल क्षेत्र का लाइफलाइन माना जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

