भूमिश्री परिवार ने दिव्यांग बच्चों के लिए की अन्न सेवा

WhatsApp Channel Join Now
भूमिश्री परिवार ने दिव्यांग बच्चों के लिए की अन्न सेवा


भूमिश्री परिवार ने दिव्यांग बच्चों के लिए की अन्न सेवा


रांची, 28 सितंबर (हि.स.)। भूमिश्री परिवार की ओर से सेवा, संवेदना और मानवता के संकल्प के साथ सोमवार को बरियातू रोड स्थित गुरुनानक होम फॉर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन में दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं के लिए पोषण–अन्न सेवा का आयोजन किया गया।

इस दौरान बच्चों और उनकी माताओं के लिए दिन के भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर भूमिश्री परिवार के अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भविष्य में भी यथासंभव सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। परिवार की ओर से संदेश दिया गया कि सेवा का सच्चा अर्थ किसी के जीवन में थोड़ी-सी खुशी और अपनत्व जोड़ना है।

मौके पर भूमिश्री परिवार के सदस्यों ने बच्चों और उनकी माताओं के साथ समय बिताया और स्नेह एवं अपनत्व का संदेश दिया। परिवार की ओर से कहा गया कि सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके बीच सम्मान, सहयोग और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में भूमिश्री की अध्यक्ष सुषमा सिंह, संगीता सिंह, श्वेता सिंह, दीपशिखा, सीमा सिन्हा, ममता सिंह, ममता सिन्हा, किरण भारती और आकांक्षा प्रिया मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story