भीम आर्मी के 24 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now


देवघर, 02 जून (हि.स.)। भीम आर्मी की देवघर कमिटी में संगठनात्मक असंतोष खुलकर सामने आया है। भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष सहित 24 कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, संवादहीनता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के विरोध में सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में उनकी समस्याओं और सुझावों को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। लगातार उनकी उपेक्षा की जाती रही, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता गया। उनका आरोप है कि कई बार देवघर कमिटी की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग भी की गई, लेकिन वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और संगठनात्मक लोकतंत्र के प्रति अपनी चिंता को सामने लाना है। एक साथ 24 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे से देवघर प्रखंड में संगठन की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने संगठन के उच्च पदाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष समीक्षा करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान, भागीदारी और सुझावों को महत्व देने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story