एचईसी के संचालन पर केंद्र ने दिया आश्वासन : भवन

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी के संचालन पर केंद्र ने दिया आश्वासन : भवन


रांची, 28 मार्च (हि.स.)। हटिया मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा है कि एचईसी के सफल संचालन करने और उपक्रम के आर्थिक संकट दूर करने की दिशा पर केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है।

भवन सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 16 मार्च को उद्योग मंत्री को पत्र भेजकर 23 से 26 मार्च के बीच मिलने का समय मांगा गया था। इसकी प्रति चेयरमैन और सीटू नेतृत्व को भी दी गई। उन्होंने बताया कि सांसद जॉन ब्रिटास के प्रयास से 26 मार्च को प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से वार्ता हुई।

इस दौरान सीटू के केंद्रीय नेताओं ने एचईसी के कार्यादेश, कार्यशील पूंजी, लंबित वेतन और बैंकों ने हर माह तीन करोड़ से अधिक ब्याज वसूली का मुद्दा उठाया। यूनियन ने सुझाव दिया कि बैंक गारंटी या ऋण पुनर्गठन से मजदूरों के वेतन भुगतान में राहत मिल सकती है। भवन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चेयरमैन को भी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि एक माह बाद पुनः समीक्षा बैठक होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story