भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद कांवरियों को कराया निःशुल्क भोजन

WhatsApp Channel Join Now
भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद कांवरियों को कराया निःशुल्क भोजन


भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद कांवरियों को कराया निःशुल्क भोजन


देवघर, 30 अगस्त (हि.स.)। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला और कांवर यात्रा के दौरान देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद, वैद्यनाथ धाम शाखा पूरी निष्ठा के साथ जुटी रही। इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में गणेश मारवाड़ी बासा परिसर में निःशुल्क भोजन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

सेवा शिविर के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों से पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे 3413 जरूरतमंद कांवरियों को निःशुल्क शुद्ध एवं सात्विक भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था के दौरान स्वच्छता, गुणवत्ता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा गया।

शिविर के शुभारंभ के अवसर पर भारत विकास परिषद, वैद्यनाथ धाम शाखा के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं और उनकी सुविधा एवं सेवा के लिए परिषद सदैव तत्पर रहती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य ‘सेवा ही संगठन’ के भाव को चरितार्थ करना है।

निःशुल्क भोजन प्राप्त करने वाले कांवरियों ने संस्था के सेवा भाव की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में भारत विकास परिषद, वैद्यनाथ धाम शाखा के पदाधिकारी, सम्मानित सदस्य और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story