भारत विकास परिषद ने दिव्यांग वृद्धा को दिया व्हीलचेयर

WhatsApp Channel Join Now
भारत विकास परिषद ने दिव्यांग वृद्धा को दिया व्हीलचेयर


रामगढ़, 10 जून (हि.स.)। भारत विकास परिषद ने 76 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध महिला छठया देवी को व्हीलचेयर दिया।

उल्लेखनीय है कि बरकाकाना निवासी छठया देवी लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ थीं, जिसके कारण उन्हें दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

वृद्ध महिला की स्थिति की जानकारी मिलने पर बुधवार को भारत विकास परिषद की बाल एवं महिला समिति ने तत्परता दिखाते हुए सहायता का हाथ बढ़ाया। समिति की संयोजिका पूनम सिंह के नेतृत्व में परिषद के प्रांतीय महामंत्री उमेश राजगढ़िया, अनिता राजगढ़िया एवं अन्य सदस्यों ने उनके निवास पहुंचकर व्हीलचेयर भेंट की।

वहीलचेयर प्राप्त करते ही छठया देवी के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने भावुक होकर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उन्हें आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध और दिव्यांग लोगों तक सहायता पहुंचाना है। संस्था का मानना है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। इसी भावना के साथ परिषद निरंतर समाज के वंचित वर्गों के लिए सेवा कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story