मारुति नंदन मंदिर के 24 वें स्थापना दिवस पर हुआ भंडारा
रामगढ़, 02 अप्रैल (हि.स.)। शहर के बाजार समिति परिसर में स्थित श्री श्री मारुति नंदन मंदिर का 24 वां वार्षिकोत्सव पर अटूट भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी शामिल हुईं और मत्था टेक कर आशीर्वाद
लिया।
मौके पर उन्होंने मंदिर के इतिहास की जानकारी दी और कहा कि मारुति नंदन सभी भक्तों पर अपनी कृपा जरूर बरसाते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार समिति के व्यवसायियों की ओर से इतना भव्य और अच्छा कार्यक्रम करना आपसी एकजूटता का परिचायक है।
श्री श्री मारुति नंदन मंदिर के सचिव अमित साहू ने बताया कि लगातार 24 वर्षो से इस मंदिर में अटूट भंडारे का आयोजन आपसी सहयोग से लगातार जारी है और अगले साल श्री श्री मारुति नंदन मंदिर का 25 वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में भजन गायक ध्रुव सिंह और उनके सहयोगियों ने एक बढ़कर भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने अटूट भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री श्री मारुति नंदन मंदिर के सतीश चौधरी, मनोज बंसल, अरुण अग्रवाल, जानकी महतो, प्रदीप कुमार बरेलिया, संजय गोयल, प्रमोद अग्रवाल, अमर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, काजल दत्ता सहित सैकडों श्रद्धालु उपस्थिति थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

