बीएफसीएल ने महिलाओं में बांटी सिलाई मशीन

WhatsApp Channel Join Now
बीएफसीएल ने महिलाओं में बांटी सिलाई मशीन


रामगढ़, 21 मई (हि.स.)। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड ने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सिलाई मशीन का वितरण किया। प्लांट परिसर के समीपवर्ती क्षेत्रों की 20 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन वितरण के

लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन इंद्रा नगर स्थित सिलाई ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए आय सृजन के नए अवसर उपलब्ध कराना है। सिलाई मशीनों से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को इंडस्ट्रियल ग्लव्स बनाने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। भविष्य में बीएफसीएल में इस्तेमाल होने वाला इंडस्ट्रियल ग्लव्स उन्हीं महिलाओं से बना हुआ मिलेगा। इसके लिए आवश्यक कच्चा माल कंपनी उपलब्ध कराएगी। तैयार दस्तानों को कंपनी स्वयं खरीदेगी।

कार्यक्रम में राकेश गुप्ता, सीनियर जीएम, सीएसआर, शुभम सिंह, सूरज प्रसाद, अदिति मैडम, ज्योति मैडम (प्रशिक्षक) सहित स्थानीय ग्रामीण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story