बीएफसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

WhatsApp Channel Join Now
बीएफसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस


रामगढ़, 05 जून (हि.स.)। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम इंस्पायर्ड बाय नेचर फॉर क्लाइमेट फॉर आवर फ्यूचर है।

एचएएसपी औरवं जीएफ़ए इकाइयों में कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण की रक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दोनों इकाइयों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गयाा, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व एवं सतत विकास के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पर्यावरण जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑन-द-स्पॉट एवं लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story