बीएफसीएल में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 142 कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

WhatsApp Channel Join Now
बीएफसीएल में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 142 कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन


रामगढ़, 30 जून (हि.स.)। जिले के बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में जून माह में जन्मदिन मनाने वाले कुल 142 अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और “वन सेलिब्रेशन मेनी स्माइलस” थीम के तहत मंगलवार को सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया।

इस समारोह में जीएफ़ए एचएसपीए और हेड ऑफिस, रांची के कर्मचारी शामिल रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

इस दौरान विभिन्न विभागाध्यक्ष की उपस्थिति ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन जीएफ़ए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। समारोह के दौरान केक काटा गया और शुभकामना संदेश दिए गए। साथ ही सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई।

मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story