देवर के साथ नहीं बनाया अवैध संबंध तो ससुराल वालों ने बहु को पीटा

WhatsApp Channel Join Now
देवर के साथ नहीं बनाया अवैध संबंध तो ससुराल वालों ने बहु को पीटा


रामगढ़, 05 नवंबर (हि.स.)।

ससुराल में बहू के साथ दहेज के लिए प्रताड़ना आम बात है। लेकिन रामगढ़ जिले में एक बहू को इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उसने देवर के साथ अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया। यह मामला रामगढ़ महिला थाना पहुंचा। पीड़िता रेखा कुमारी ्

(बदला हुआ नाम) ने अपने ससुराल वालों के साथ-साथ अपने पति पर भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में अस्मिता ने बताया कि उसका मायका बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव में है। उसकी शादी 27 नवंबर 2022 को रजरप्पा थाना क्षेत्र के उरुवा गांव निवासी बालेश्वर महतो के साथ हुई थी। शादी के चार वर्ष बीत जाने के बावजूद भी जब कोई संतान उत्पन्न नहीं हुई, तो ससुराल वालों ने उसपर देवर के साथ अवैध संबंध बनाने पर जोर दिया।

जब बहू ने अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। 15 दिन पहले ससुराल वालों ने मिलकर अस्मिता कुमारी की पिटाई की और फिर उससे दहेज के रूप में दो लाख रुपए नगद और वाशिंग मशीन की मांग की। जब पीड़िता ने कहा कि उसके मायके वाले गरीब हैं तो ससुराल वालों ने उसकी एक नहीं सुनी। उससे दहेज की रकम और सामान लाने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि अगर वह अपने देवर के साथ संबंध नहीं बनाती है तो वे लोग उसे जान से मार देंगे।

वहीं मामले में रामगढ़ महिला थाना प्रभारी रेणुका कुमारी दास ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773124 Articles

Share this story