बाबा बासुकीनाथ मंदिर में रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
बाबा बासुकीनाथ मंदिर में रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना


दुमका, 03 नवंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार काे बासुकीनाथ धाम पहुंच कर बाबा फौजदारी की पूजा अर्चना की। रघुवर दास के बासुकीनाथ धाम मंदिर आगमन पर उनके पंडा पुरोहितों ने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती सहित मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की।

इस दौरान दास ने अपने परिवार और विश्व कल्याण के लिए भोलेनाथ की वैदिक आरती भी की। रघुवर दास के पूजा पाठ के दौरान मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूजा अर्चना के बाद रघुवर दास ने बताया कि उन्होंने बाबा फौजदारी से झारखंड की जनता सहित समस्त विश्व का कल्याण और देश में राष्ट्रविरोधी आसुरी शक्ति है, जो देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने में लगे हैं।

बाबा बासुकीनाथ देश के इन अध्यात्म विरोधी शक्तियों का नाश करने की प्रार्थना की। रघुवर दास ने बताया कि पांच नवंबर को दुमका में आयोजित होने वाले लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने आये हैं। इसी दौरान बाबा बासुकीनाथ मंदिर भी पहुंचा और पूजा अर्चना कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771982 Articles

Share this story