क्विज और निबंध प्रतियोगिता में बरियातू की छात्राएं रहीं अव्वल

WhatsApp Channel Join Now
क्विज और निबंध प्रतियोगिता में बरियातू की छात्राएं रहीं अव्वल


रांची, 13 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, बरियातू की छात्राओं ने निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) की ओर से शुक्रवार को क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस सफलता के साथ छात्राओं ने प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह जानकारी नोडल शिक्षक सुप्रिया और विद्या ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक समझ और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने छात्राओं की सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने निर्वाचन प्रक्रिया, भारतीय लोकतंत्र, संविधान, मतदाता अधिकार और चुनाव आयोग से जुड़े सवालों का सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में मतदान का महत्व, लोकतांत्रिक भागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दोहरी सफलता मिलने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अब छात्राएं आगामी 18 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली अंतिम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। विद्यालय को उनसे अगले चरण में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story