बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने बांधगाड़ी विद्यालय के बच्चों के बीच बांटा शिक्षण सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने बांधगाड़ी विद्यालय के बच्चों के बीच बांटा शिक्षण सामग्री


रांची, 30 जुलाई (हि.स.)।

समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बांधगाड़ी में अध्ययनरत बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री के साथ बिस्किट एवं चॉकलेट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा दान ही महादान है और इससे बड़ा कोई सामाजिक योगदान नहीं हो सकता। शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज और देश के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अतिथियों ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अध्ययन सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। ट्रस्ट ने भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम लगातार चलाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या-6 की पार्षद मोनिका खलखो, पार्षद प्रतिनिधि आनंद खलखो, रूपराज, सहिया वीना कुजूर, ट्रस्ट के सदस्य अमित कुमार तथा समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story