ट्रस्ट ने बच्चों के बीच किया शिक्षण सामग्री का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
ट्रस्ट ने बच्चों के बीच किया शिक्षण सामग्री का वितरण


रांची, 29 मई (हि.स.)। बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हातमा मोरहााबादी स्थित टीम हेल्प की ओर से संचालित प्रगति केंद्र में शुक्रवार को बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मौजूद ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका और सदस्य अमित कुमार ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें नियमित पढ़ाई करने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर दीपक बंका ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सहयोग देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन के साथ पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय जाने और शिक्षकों एवं अभिभावकों का सम्मान करने की अपील की।

अमित कुमार ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच समय बिताकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना सुखद अनुभव है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से आगे भी इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रगति केंद्र के शिक्षक रमेश कुमार सहित कई बच्चे मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story