जिहादी घटनाओं के खिलाफ बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
जिहादी घटनाओं के खिलाफ बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला


देवघर, 18 अप्रैल (हि.स.)। बजरंग दल की ओर से देश भर में बढते जिहादी घटनाओं के खिलाफ स्थानीय टॉवर चौक पर अपराधियों का पुतला दहन किया। मौके पर जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल शरण ने कहा कि देश में समाजिक जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक है।

नासिक के टीसीएस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला में ही एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि कई शहरों और गांव में लव जिहाद, वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, जनजाति की नाबालिग बच्चियों के उत्पीडन की घटनाएं इसी मानसिकता की उपज हैं। विहिप बजरंग दल राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर ऐसे सुनियोजित आतंकी मानसिकता वाले दोषियों को एक महीना के भीतर फांसी देने की मांग की गई।

विरोध प्रदर्शन के मौके पर जिला कार्यालय अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल शरण, बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, विभाग सह मंत्री विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष अजय सिन्हा, जिला मंत्री अशोक चौधरी, प्रकाश मंडल, मोनू केसरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story