महिला दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने कराया बैडमिंटन टूर्नामेंट, रेखा राईका रहीं विजेता

WhatsApp Channel Join Now
महिला दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने कराया बैडमिंटन टूर्नामेंट, रेखा राईका रहीं विजेता


रांची, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच की रांची समर्पण शाखा की ओर से शनिवार को लालपुर स्थित एरिना स्पोर्ट्स क्लब में महिला दिवस विशेष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेखा राईका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शाखा की पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला उपविजेता रहीं। शाखा की ओर से विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर इस तरह के खेल आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और आपसी सहभागिता भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि मंच समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे महिलाएं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

शाखा की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आपसी सहयोग व खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को फूड पैकेट और जूस भी वितरित किए गए। इस आयोजन में संस्था की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला, शुभा अग्रवाल, रोजी खंडेलवाल, रेखा राईका, सोनम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story