राजनीतिक हथकंडा अपना रहे बाबूलाल, मंशा पूरी नहीं होगी : विनोद पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
राजनीतिक हथकंडा अपना रहे बाबूलाल, मंशा पूरी नहीं होगी : विनोद पांडेय


रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दो टूक कहा कि बाबूलाल, मिशन-11 को पूरा करने के लिए जिस तरह से लगातार बेबुनियाद बयानबाजी और राजनीतिक हथकंडा को अपना रहे हैं। उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी की ओर से अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पदमुक्त कर दिया, जो प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाता है। इसके बावजूद मरांडी द्वारा इस पर आपत्ति जताना उनके विरोध की राजनीति को उजागर करता है। पांडेय ने आरोप लगाया कि मरांडी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए अनावश्यक मुद्दे उठाते हैं। बार-बार राजभवन जाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कार्यकर्ता भी उनके रवैये से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड में 24 सीटें मिली थीं, जो 2024 में घटकर 21 रह गईं। मरांडी के नेतृत्व में पार्टी उपचुनावों में भी सफल नहीं रही। और आगे भी यदि यही स्थिति रही तो भविष्य में भाजपा की सीटें और घट सकती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story