बाबूलाल मरांडी ने लुगुबुरू धर्मगढ़ में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
बाबूलाल मरांडी ने लुगुबुरू धर्मगढ़ में की पूजा-अर्चना


-संथाल समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को बताया गौरवशाली

बोकारो, 24 नवंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को बोकारो जिले के ललपनिया स्थित संथाल आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के केंद्र लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मरांडी ने धर्मगढ़ में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने संथाल समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बताते हुए इसकी विशिष्ट पहचान की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु इस अवसर पर अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं। यह स्थल संथाल समाज की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story