बाबा दुबे मंदिर में बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
बाबा दुबे मंदिर में बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना


देवघर, 04 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को देवघर जिले के सारठ प्रखंड स्थित बामनगामा बाबा दुबे मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता है कि देश में तीन करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों के जो वोट कट रहे हैं, उन्हें बचाने के लिए इंडी गठबंधन के नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

मरांडी के इस बयान से सारठ दौरे के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। उनके साथ पूर्व मंत्री रणधीर सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772568 Articles

Share this story