डीसी ने की समीक्षा, छह लाख लोगों का बनाया गया आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट

WhatsApp Channel Join Now
डीसी ने की समीक्षा, छह लाख लोगों का बनाया गया आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट


डीसी ने की समीक्षा, छह लाख लोगों का बनाया गया आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट


रामगढ़, 03 जून (हि.स.)। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी जनरेशन को लेकर समीक्षा हुई।बुधवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा डीसी सहित बैठक में उपस्थित अन्य को जानकारी दी गई कि आभा आईडी जनरेशन के तहत अब तक जिले में 1121577 लक्ष्य के विरुद्ध कुल 598778 लोगों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाया गया है। साथ ही उनके जरिये आभा आईडी जनरेशन के तहत किए जा रहे हैं कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

डीसी की ओर से जिले के सभी कार्यालय प्रधानों को उनके कार्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों का आभा आईडी जनरेट कराने का निर्देश दिया गया।

डीसी की ओर से जिला समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों को उनके उनके माध्यम से आभा आईडी जेनरेट कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करने एवं इससे संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सिविल सर्जन रामगढ़ को आभा आईडी कार्ड जेनरेशन को लेकर बृहद रूप से प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story