विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रामगढ़, 11 जुलाई (हि.स.)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा 11 मानविकी के विद्यार्थियों ने सभा का संचालन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न चुनौतियों और सतत विकास के लिए जनसंख्या संतुलन की आवश्यकता पर विचार प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने जनसंख्या नियंत्रण और जागरूकता से जुड़े प्रेरक नारों का सामूहिक उद्घोष कर सभी को इस वैश्विक विषय पर संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

गणित विषय के विद्यार्थियों ने जनसंख्या संबंधी आंकड़ों को विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया। विभिन्न ग्राफ, चार्ट और सांख्यिकीय तथ्यों के माध्यम से उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के प्रभावों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या संसाधनों, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी गंभीर चुनौती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने तथा समाज में जनसंख्या संतुलन के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

कक्षा 11 विज्ञान अल्फा एवं कक्षा 11 विज्ञान ब्रेवो के विद्यार्थियों के मध्य बढ़ती जनसंख्या : विकास के लिए चुनौती या अवसर विषय पर एक प्रभावशाली वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story