गंगा उत्सव पर रामगढ़ के 20 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
गंगा उत्सव पर रामगढ़ के 20 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान


गंगा उत्सव पर रामगढ़ के 20 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान


रामगढ़, 04 नवंबर (हि.स.)। जिले में गंगा उत्सव के अवसर पर जलस्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे परियोजना के तहत बुधवार को जिले के 20 विद्यालयों और विभिन्न छठ घाटों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों से लेकर आम लोगों तक को नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत विद्यालयों में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इसके अलावा स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को जलस्रोतों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों को जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

दूसरी ओर, जिले के विभिन्न छठ घाटों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई की गई और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। लोगों से अपील की गई कि वे पूजा-पाठ और अन्य गतिविधियों के दौरान जलस्रोतों में गंदगी न फैलाएं तथा उनके संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि जलस्रोतों का संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। सामुदायिक सहभागिता से ही नदियों, तालाबों और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772505 Articles

Share this story