समस्याओं को लेकर सीएनजी ऑटो चालक 25 अक्टूबर को करेंगे बैठक

WhatsApp Channel Join Now
समस्याओं को लेकर सीएनजी ऑटो चालक 25 अक्टूबर को करेंगे बैठक


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)।

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ और रांची जिला ऑटो चालक यूनियन की संयुक्त बैठक 25 अक्टूबर को रांची के लाइन टैंक रोड स्थित ड्यूक मेंशन कार्यालय में होगी। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में ऑटो चालकों की समस्याओं, परमिट जारी करने में देरी और संभावित आंदोलन को लेकर चर्चा होगी।

दिनेश सोनी ने बताया कि रांची शहर में परिचालन करने वाले ऑटो चालकों के वाहनों का कथित रूप से मनमाने तरीके से चालान काटे जाने का मुद्दा बैठक में उठाया जाएगा। इसके अलावा, सीएनजी ऑटो के लिए प्रस्तावित पांच हजार परमिट जारी नहीं होने पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में डीटीओ, यातायात एसपी और ऑटो और ई-रिक्शा चालक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में परमिट जारी करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है।

बैठक में ऑटो चालकों के बैंक खातों से कटने वाली राशि और बैंक खाताधारकों के बीमा संबंधी प्रावधानों पर भी चर्चा होगी। संघ का उद्देश्य चालकों को बीमा की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही संगठन के संचालन और चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग राशि जुटाने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।

बैठक में दिनेश सोनी, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के प्रमुख अर्जुन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story