ऑटो परमिट हस्तांतरण की प्रक्रिया सरल करने की मांग को लेकर संघ ने आयुक्त को लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
ऑटो परमिट हस्तांतरण की प्रक्रिया सरल करने की मांग को लेकर संघ ने आयुक्त को लिखा पत्र


रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने रांची नगर निगम क्षेत्र में परिचालित ऑटोरिक्शा के परमिट हस्तांतरण एवं प्रतिस्थापन से संबंधित लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने की मांग की है। इस संबंध में महासंघ ने गुरुवार को अपर परिवहन आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार (आरटीए), रांची को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी और रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव ने पत्र में कहा है कि परमिट हस्तांतरण और प्रतिस्थापन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होने से परमिटधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महासंघ ने लंबित फाइलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने की मांग की है।

महासंघ ने यह भी आग्रह किया है कि यदि संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी कर्मी को आवश्यक जानकारी या अनुभव की कमी है, तो योग्य एवं अनुभवी कर्मियों को जिम्मेदारी दी जाए, ताकि विभागीय नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप मामलों का समयबद्ध निष्पादन हो सके। पत्र में पूर्व के आदेशों और विभागीय पत्रों का हवाला देते हुए प्रक्रिया को सुचारु बनाने और परमिटधारियों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाने की मांग की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story