ऑटो चालक महासंघ का लोकभवन के समक्ष धरना 08 को

WhatsApp Channel Join Now
ऑटो चालक महासंघ का लोकभवन के समक्ष धरना 08 को


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ और रांची जिला ऑटो चालक यूनियन की संयुक्त बैठक ड्यूक मेंशन, लैंड टैंक रोड स्थित कार्यालय में गुरूवार को हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव आकाश भारती ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी आठ अप्रैल 2026 को चार सूत्री मांगों के समर्थन में नागा लोक भवन के समक्ष बाबा खटाल में दोपहर 12 से 02 बजे तक धरना दिया जाएगा।

साथ ही परिवहन कमिश्नर, रांची नगर निगम और यातायात एसपी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने चेतावनी दी कि ज्ञापन सौंपने के तीन दिनों के भीतर स्थिति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सड़क से सदन तक आंदोलन, हड़ताल और भूख हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव, उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष भोला सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story